छत्तीसगढ़

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

TheMic Newsdesk · 10 अगस्त 2026 को 06:24 am बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
शेयर करें:

रायपुर, 09 अगस्त 2026 असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।

#TheMic#हिंदी समाचार

संबंधित खबरें

महिलाओं को अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

महिलाओं को अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान महतारी गौरव वर्ष में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को मिल रहा नया आयाम प्रदेश में 13.85 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 481 महतारी सदनों का हो रहा निर्माण

30 अगस्त 2026 को 07:39 pm बजे

छत्तीसगढ़ के वीर नायकों की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल में सजी विशेष प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ के वीर नायकों की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल में सजी विशेष प्रदर्शनी

राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू हुई।

15 अगस्त 2026 को 07:33 pm बजे

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कृषि औजारों और परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के मंगल की कामना की।

12 अगस्त 2026 को 05:14 pm बजे