घर-घर तिरंगा फहराने मुख्यमंत्री साय का आह्वान, बोले—राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है तिरंगा
TheMic Newsdesk · 14 अगस्त 2026 को 08:12 pm बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगा भारत की राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते ही प्रत्येक भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के करोड़ों नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय गौरव है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। गांव से शहर तक घर-घर लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगे को नमन करते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली।
छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और संघर्ष प्रदेश की गौरवशाली विरासत है।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। बच्चों और युवाओं द्वारा घरों पर तिरंगा फहराने से उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना मजबूत होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के असंख्य बलिदानों का परिणाम है और अब इस स्वतंत्रता को मजबूत एवं सार्थक बनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे की छांव में हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को और मजबूत करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने और विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।
संबंधित खबरें

मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।
जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में महज मजदूरी के रुपए को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थर से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।
12 अगस्त 2026 को 06:38 pm बजे

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें, भारी तबाही
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई इमारतें ध्वस्त और राहत-बचाव अभियान जारी।
11 अगस्त 2026 को 08:19 am बजे

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भिलाई स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, एक महिला दलाल सहित कुल 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
10 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे

‘माउंटेन मैन’ विवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव घिरे, 11 अगस्त को रायपुर कोर्ट में सुनवाई
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता, जिन्हें ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है, ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मामला ट्रेडमार्क, ब्रांड पहचान और कथित व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में 11 अगस्त को रायपुर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित है।
9 अगस्त 2026 को 05:44 pm बजे