ब्रेकिंग न्यूज़

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

TheMic Newsdesk · 10 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे · 3 मिनट पढ़ें · दुर्ग, छत्तीसगढ़

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
शेयर करें:

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भिलाई स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, एक महिला दलाल सहित कुल 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में मसाज और वेलनेस की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की विशेष टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर स्पा सेंटर में ग्राहकों से मोटी रकम लेकर देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों और ग्राहकों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का संचालन स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी और पंजाब निवासी महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत कर रहे थे। आरोप है कि हेमा सिंह बाहर से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क करवाती थी, जबकि स्पा सेंटर के भीतर इस अवैध गतिविधि को संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा युवतियों को कहां-कहां से बुलाया जाता था।

#TheMic#हिंदी समाचार

संबंधित खबरें

घर-घर तिरंगा फहराने मुख्यमंत्री साय का आह्वान, बोले—राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है तिरंगा

घर-घर तिरंगा फहराने मुख्यमंत्री साय का आह्वान, बोले—राष्ट्रीय अस्मिता और एकता का प्रतीक है तिरंगा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

14 अगस्त 2026 को 08:12 pm बजे

मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।

मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।

जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में महज मजदूरी के रुपए को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थर से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।

12 अगस्त 2026 को 06:38 pm बजे

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें, भारी तबाही

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें, भारी तबाही

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई इमारतें ध्वस्त और राहत-बचाव अभियान जारी।

11 अगस्त 2026 को 08:19 am बजे

‘माउंटेन मैन’ विवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव घिरे, 11 अगस्त को रायपुर कोर्ट में सुनवाई

‘माउंटेन मैन’ विवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव घिरे, 11 अगस्त को रायपुर कोर्ट में सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता, जिन्हें ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है, ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मामला ट्रेडमार्क, ब्रांड पहचान और कथित व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में 11 अगस्त को रायपुर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित है।

9 अगस्त 2026 को 05:44 pm बजे