छत्तीसगढ़ के वीर नायकों की गाथा से विकास की तस्वीर तक, टाउन हॉल में सजी विशेष प्रदर्शनी
TheMic Newsdesk · 15 अगस्त 2026 को 07:33 pm बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर, 15 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम, वीर सेनानियों के योगदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा और राज्य की विकास यात्रा को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के अनेक वीर सपूतों ने संघर्ष और बलिदान दिया। उनकी गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवाओं को इतिहास, राष्ट्रप्रेम और अपने कर्तव्यों से जोड़ने का काम करती हैं।
प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दुर्लभ छायाचित्रों और दस्तावेजों के साथ महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास तथा प्रदेश के सामाजिक एवं राष्ट्रीय आंदोलनों की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के इतिहास को विशेष खंड में प्रदर्शित किया गया है।
टाउन हॉल और शहीद स्मारक के लिए 50-50 लाख
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल और शहीद स्मारक के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के साथ प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी जरूरी है।
प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलावों को भी तस्वीरों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। सड़क, रेल, अधोसंरचना, निवेश, रोजगार और सुशासन से जुड़े विकास कार्यों को भी इसमें स्थान दिया गया है।
एआई से विरासत से जुड़ने का नया अनुभव
प्रदर्शनी में एआई आधारित विशेष पहल भी आकर्षण का केंद्र बनी है। इसके माध्यम से आगंतुक छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि में अपनी डिजिटल तस्वीर तैयार करा सकते हैं। बच्चों और युवाओं में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदर्शनी में विजिटर डायरी और विशेष डॉक्यूमेंट्री की भी व्यवस्था की गई है। आम नागरिक 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक टाउन हॉल पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं और विद्यार्थियों से प्रदर्शनी देखने की अपील करते हुए कहा कि अपनी विरासत और इतिहास को जानना बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा देता है।
संबंधित खबरें

‘आजादी की धुन’ में गूंजे देशभक्ति के सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति
“Patriotic melodies echoed in ‘Azaadi Ki Dhun’; 100 young artists delivered a live band performance.”
13 अगस्त 2026 को 06:33 am बजे

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कृषि औजारों और परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के मंगल की कामना की।
12 अगस्त 2026 को 05:14 pm बजे

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा,संकट की इस घड़ी में असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
10 अगस्त 2026 को 06:24 am बजे
छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति को मंजूरी, हजारों नौकरियों की उम्मीद
पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।
9 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे