‘आजादी की धुन’ में गूंजे देशभक्ति के सुर, 100 युवा कलाकारों ने दी लाइव बैंड प्रस्तुति
TheMic Newsdesk · 13 अगस्त 2026 को 06:33 am बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

रायपुर, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी रायपुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से पहुंचे 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर दर्शकों को राष्ट्रप्रेम के भाव से भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी समारोह में शामिल हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह आयोजन हमें इतिहास के गौरव को याद करने, वर्तमान के कर्तव्यों को समझने और बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि संगीत लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की शक्ति रखता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गीतों, कविताओं और नारों ने देशवासियों में आजादी की चेतना जगाने और सेनानियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भी देशभक्ति के गीत राष्ट्र के प्रति गर्व और समर्पण की भावना पैदा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर सावरकर, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अनेक राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान ने स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत की।
साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने वीर नारायण सिंह और बस्तर के जननायक वीर गुण्डाधुर के संघर्ष को प्रदेश की गौरवशाली विरासत बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के पीछे हुए संघर्ष और बलिदानों से परिचित कराना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से ही पूरा होगा और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 100 युवा कलाकारों की एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही।
समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, स्काउट-गाइड के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह खालसा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलाकार और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कृषि औजारों और परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के मंगल की कामना की।
12 अगस्त 2026 को 05:14 pm बजे

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा,संकट की इस घड़ी में असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
10 अगस्त 2026 को 06:24 am बजे
छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति को मंजूरी, हजारों नौकरियों की उम्मीद
पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।
9 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
बिलासपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।
9 अगस्त 2026 को 02:26 am बजे