मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।
TheMic Newsdesk · 12 अगस्त 2026 को 06:38 pm बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में महज मजदूरी के रुपए को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थर से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कंदराई पाठ निवासी फगुआ राम कोरवा (30) 10 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने सन्ना आया था। इसी दौरान पंचायत भवन के पास उसकी मुलाकात गांव के ही फगुआ राम कोरवा (50) और उसके बेटे बृजनाथ राम कोरवा (21) से हुई।
बताया गया कि आरोपियों ने सन्ना निवासी एक व्यक्ति के मृत बछड़े को दफनाया था, जिसके बदले उन्हें मजदूरी के रुपए मिले थे। इसी मजदूरी की रकम में हिस्सा मांगने को लेकर मृतक और आरोपी पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लकड़ी के बहिंगा और पास पड़े पत्थर से फगुआ राम के सिर पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल फगुआ राम बेहोश हो गया। उसे एंबुलेंस से जशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई अघनू राम कोरवा की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद सिर में लगी चोट से हत्यात्मक मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद फगुआ राम कोरवा (50) और बृजनाथ राम कोरवा (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में सन्ना थाना प्रभारी उप निरीक्षक सीरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक रविंद्र एक्का, आरक्षक मनोज जांगड़े, सुरेश टोप्पो और संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित खबरें

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा मौतें, भारी तबाही
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई इमारतें ध्वस्त और राहत-बचाव अभियान जारी।
11 अगस्त 2026 को 08:19 am बजे

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भिलाई स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, एक महिला दलाल सहित कुल 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
10 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे

‘माउंटेन मैन’ विवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव घिरे, 11 अगस्त को रायपुर कोर्ट में सुनवाई
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल गुप्ता, जिन्हें ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है, ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मामला ट्रेडमार्क, ब्रांड पहचान और कथित व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में 11 अगस्त को रायपुर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित है।
9 अगस्त 2026 को 05:44 pm बजे
बड़ी खबर: राज्य सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा
पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।
9 अगस्त 2026 को 03:03 am बजे