छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना

TheMic Newsdesk · 12 अगस्त 2026 को 05:14 pm बजे · 3 मिनट पढ़ें · रायपुर, छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिविधान से मनाया गया हरेली तिहार, कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना
शेयर करें:

जशपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कृषि औजारों और परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के मंगल की कामना की।

हरेली छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, लोकपरंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस दिन किसान कृषि उपकरणों और पशुधन की पूजा कर अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री निवास बगिया में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली तिहार मनाया गया।

इस अवसर पर कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और खेती-किसानी की परंपरा से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और लोकपरंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि हरेली का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा किसानों के खेतों में हरियाली और भरपूर फसल हो।

हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।

#TheMic#हिंदी समाचार#हरेलीतिहार #हरेली #छत्तीसगढ़ #छत्तीसगढ़संस्कृति #कृषिपर्व #लोकपर्व #किसान #कृषिसंस्कृति #बगिया #जशपुर #जशपुरनगर #मुख्यमंत्रीनिवास #कौशल्यासाय #विष्णुदेवसाय #TheMic #TheMicNews #ChhattisgarhNews #HareliTihar #Hareli2026

संबंधित खबरें

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा,संकट की इस घड़ी में असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

10 अगस्त 2026 को 06:24 am बजे

छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति को मंजूरी, हजारों नौकरियों की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति को मंजूरी, हजारों नौकरियों की उम्मीद

पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।

9 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

पूरी रिपोर्ट में जानिए घटनाक्रम से जुड़े सभी अहम तथ्य, प्रशासन का पक्ष और आगे क्या होने वाला है — TheMic.in की विशेष कवरेज।

9 अगस्त 2026 को 02:26 am बजे